{"_id":"624bf7c77ad9626870115469","slug":"crpf-organized-wreath-laying-ceremony-for-srinagar-attack-martyr-head-constable-vishal-kumar-in-budgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमन: शहीद विशाल के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित, डीजीपी बोले- आतंकियों के पागलपन को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमन: शहीद विशाल के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित, डीजीपी बोले- आतंकियों के पागलपन को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
सार
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों के पागलपन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवान को हम नमन करते हैं।
विज्ञापन
Wreath Laying Ceremongy Budgam
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर आतंकी हमले में शहीद हुए जवान विशाल कुमार के लिए मंगलवार को सीआरपीएफ ने बडगाम में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया। इस दौरान शहीद को श्रद्धांजली देने पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवान को हम नमन करते हैं। प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों के प्रयास जारी रहेंगे। आतंकियों के इस पागलपन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को श्रीनगर के श्रीनगर स्थित लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में दिनदहाड़े आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान विशाल ने दम तोड़ दिया। उसे एक गोली लगी थी। दूसरे जवान की हालत स्थिर है और उसे इलाज के लिए सेना के बादामी बाग स्थित 92 बेस अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन