फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Patwari and assistant caught taking bribe, got bail

जम्मू-कश्मीर: रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी और सहायक को मिली जमानत, कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कराया गया भर्ती

Fri, 21 Jan 2022 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jan 2022 01:39 AM IST
सार

भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के विशेष न्यायाधीश नेरिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पटवारी व उसके सहयोगी को जमानत दी है। 29 दिसंबर 2021 को एक व्यक्ति को राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के एवज में एक लाख से अधिक की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Patwari and assistant caught taking bribe, got bail
अदालत ने आरोपियों पर 22-22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। - फोटो : Social Media

विस्तार

कश्मीर की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के विशेष न्यायाधीश ने वीरवार को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पटवारी व उसके सहयोगी को जमानत दे दी। दोनों को कोरोना संक्रमित होने के कारण सीडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पटवारी राजा मुदासिर और उसके सहयोगी नवाज हुसैन मीर को पिछले महीने 29 दिसंबर को एक व्यक्ति को राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के एवज में एक लाख से अधिक की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसीबी ने कहा कि मुख्तार अहमद राथर ने लिखित शिकायत की थी कि उसका मामा बच्चों के नाम पर भूमि का स्वामित्व हस्तांतरित करना चाहता है और इस काम के लिए आरोपी बडगाम के कठवार हलका के पटवारी राजा मुदासिर से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुदासिर ने जमीन और राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 20000 के चेक पहले ही दे दिए। पटवारी एक लाख रुपये और मांग रहा था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्वतंत्र गवाह के साथ टीम पटवार खाना पहुंची।

यात्रा के दौरान पटवारी का सहयोगी नवाज हुसैन मीर लगातार शिकायतकर्ता को फोन कर रहा था और मांग की गई रिश्वत की राशि की डिलीवरी के लिए तुरंत उक्त पटवार खाना पहुंचने के लिए कह रहा था। वहां पहुंचने पर राजा मुदासिर ने शिकायतकर्ता को राजस्व दस्तावेज सौंपे।


शिकायतकर्ता ने पटवारी के सामने एक ट्रंक पर पैसे रख दिए। जिसे नवाज हुसैन को पैसा उठाने के संकेत किए, उसके पैसा उठाते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को 12 जनवरी को जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद चेस्ट डिसीज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed