फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   court news, jammu kashmir news

35 साल तक कोर्ट को किया गुमराह, तीन लाख जुर्माने के साथ केस दर्ज

विज्ञापन
court news, jammu kashmir news
श्रीनगर। तलाकशुदा शौहर की संपत्ति हड़पने के लिए भाइयों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने के मामले को कोर्ट ने खारिज करते हुए तीन लाख का जुर्माना लगाया है। तलाकशुदा शौहर की मौत हो चुकी है। फर्जीवाड़े में शामिल चार लोगों के खिलाफ कोर्ट ने मामला दर्ज कर सभी के पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच के भी आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि संपत्ति हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा करते हुए याचिका दायर करने वालों ने अदालत को 35 साल तक गुमराह किया। मामला खारिज करने के साथ जुर्माने का फैसला समाज को सीख देने के लिए सुनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीनगर की अदालत में सोलिना रामबाग बाला के मामले पर कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया। अभियोजन के अनुसार वर्ष 1971 में 54 वर्षीय व्यक्ति ने 21 साल की युवती से 80 हजार रुपये मेहर के साथ निकाह किया। बाद में दोनों का तलाक हो गया। दंपती की कोई औलाद नहीं हुई। तलाक के बाद महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर संपत्ति हड़पने के लिए कहानी गढ़ी। व्यक्ति की 1988 में मौत हो गई, जबकि महिला ने कोर्ट में दावा किया कि मृतक उसका शौहर था, जिसका एक बेटा भी है। लिहाजा मां-बेटा मृतक की संपत्ति के हकदार हैं। अदालत ने पाया कि दंपती रहते उनकी कोई संतान नहीं थी। जिसे बाद में बेटा बताया गया वह महिला का भाई था। इस मामले में अदालत ने महिला के भाई मंजूर अहमद बकल, अब्दुल रशीद बकल और शफकद अहमद बकल पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed