{"_id":"5d811cd08c5088d07afefa611f130b13","slug":"congress-workers-prevented-from-going-on-lal-chauk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाल चौक पर जाने से रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाल चौक पर जाने से रोका
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस की राज्य भर में हो रही युवा आक्रोश यात्रा के तहत श्रीनगर में रोष रैली निकाली गई। इस अवसर पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लाल चौक जाने से रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रणव शगोत्रा ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के मसलों का हल करने में पूरी तरह से विफल रही है। चुनाव में किए गए वादे चुनावी जुमले ही बनकर रह गए हैं। युवा विरोधी भर्ती नीति थोपी जा रही है। डेलीवेजरों के मसलों का हल नहीं हुआ और न ही युवाओं के लिए कोई रोजगार पैकेज ही लागू किया गया है।
विज्ञापन
वहीं युवा कांग्रेस की युवा आक्रोश यात्रा का चार नवंबर को अनंतनाग में रैली के साथ समापन होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सूरज हेगडे़ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन