फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Congress Held Protest

Srinagar News: श्रीनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन पुलिस ने किया नाकाम

विज्ञापन
Congress Held Protest
श्रीनगर ​स्थित मुख्यालय में प्रदर्शन करने जाते कांग्रेसी। संवाद
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मुख्यालय में सभा कर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को श्रीनगर में प्रदर्शन का एलान किया था। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन को नाकाम कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। इस पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभा कर रोष जाहिर किया। इस्राइल-अमेरिका के विरोध में नारे भी लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बांदीपोरा के विधायक निजामुद्दीन भट ने बताया कि विरोध प्रदर्शन सोमवार को संसद सत्र की शुरुआत के साथ किए गए ताकि भारत के आर्थिक हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाली ट्रेड डील के खिलाफ पार्टी और उसकी लीडरशिप के आह्वान का समर्थन किया जा सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन से से पूर्व सोमवार को सुबह बारामुला, कुपवाड़ा, शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, गांदरबल और घाटी के कई दूसरे जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ता श्रीनगर पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा हुए जिसमें जिला पदाधिकारी भी शामिल थे। सबसे पहले रोष सभा की गई जिसमें विधायक निजामुद्दीन भट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी प्रदर्शन के लिए पार्टी मुख्यालय से बाहर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया। जिला अध्यक्षों सहित पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करने से रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने घेर लिया। मिन्नतों के बावजूद प्रदर्शनकारियों को मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय तक मार्च करने की इजाजत नहीं दी गई। बाद में कार्यकर्ताओं को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. आदिल फारूक मीर लासजन, युवा अध्यक्ष यासिर मांडू और नेता डॉ. वलीद कर्रा भी शामिल हुए।

शर्मनाक डील को रद्द करने की अपील
इस सभा में एक जुबानी प्रस्ताव पास किया गया जिसमें केंद्र सरकार से भारत की सुरक्षा और आर्थिक हितों को बचाने के लिए शर्मनाक डील को रद्द करने की अपील की गई। यह सभा ईरान और उसके लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी नजर आई। इस्राइल-अमेरिका के विरोध में नारे भी लगाए गए। साथ ही जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा वापस दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का वादा भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed