फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   compensation of one lakh rupees each to the families of laborers killed in Kulgam

राहत: कुलगाम में मारे गए मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये, घायल श्रमिक चुनचुन की हालत स्थिर

Tue, 19 Oct 2021 02:48 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग
संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 02:48 AM IST
सार

रविवार को कुलगाम में आतंकियों द्वारा बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकरत हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा एक एक लाख रुपये की मदद दी गई है।

विज्ञापन
compensation of one lakh rupees each to the families of laborers killed in Kulgam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कुलगाम जिले के वांपोह में रविवार को आतंकी हमले में मारे गए बिहार के दो श्रमिकों राजा रेशी देव एवं जोगिंदर रेशी के परिजनों को प्रशासन की ओर से एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। जबकि घायल चुनचुन रेशी दास का इलाज श्रीनगर के स्किम्स में चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच मिनी बिहार कहलाने वाले वांपोह में रहने वाले गैर प्रांतीय मजदूरों में भय का वातावरण बना हुआ है। 

विज्ञापन


वहां मौजूद मजदूरों ने कहा कि हम घर जाना चाहते हैं अब हमें यहां डर लगता है। रविवार की घटना के बाद हमारे घरवाले भी चिंतित हैं। बिहार के एक मजदूर अफजल अहमद ने कहा कि मैं दस सालों से काम कर रहा हूं परंतु जो खौफ अब दिख रहा है वैसा पहले कभी नहीं देखा। हम काम करने के लिए हर रोज सुबह निकलते थे और रात को लौटते पर अब ऐसा नहीं हैं। कई मजदूरों ने कहा कि घर जाने के लिए पैसा नहीं हैं सरकार हमारी मदद करे। रविवार को मारे गए दोनों श्रमिकों को अपना साथी बताते हुए उन्होंने कहा जब गोली चली तो डर लग कि बाहर कुछ हुआ है। बाद में सूचना मिली कि हमारे लोगों की हत्या कर दी गई तो हम कमरों में छुप गए। सुरक्षा बलों के आने के बाद ही हमने कमरे की लाइट ऑन की। 
विज्ञापन


कभी इतना खौफ नहीं लगा
अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे मजदूरों ने कहा कि इतना खौफ कभी नहीं लगा। यहां बड़ी संख्या में मजदूर अपना घर जाने के लिए पहुंचे थे। इस बीच भाजपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रफीक वानी ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को चाहिए कि वह इस हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द मार गिराए। प्रदेश भाजपा महिला पदाधिकारी रूमेसा रफीक ने भी आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पार्टी परिवार के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed