{"_id":"494dee1c-412a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cold-created-trouble-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में ठंड ने बढ़ाई लोगों की कंपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में ठंड ने बढ़ाई लोगों की कंपकपी
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Sat, 08 Dec 2012 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन की तूफानी ठंड ने कश्मीर के लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसका कारण सूर्य देवता का दिखाई न देना तथा हवा में नमी से दिन के तापमान में लगातार हो रही गिरावट बताया है। रात की ठंड में भी कहीं कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर शहर में शुक्रवार को दिन का तापमान इस मौसम का सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की मौसम विभाग की संभावना ने लोगों को और परेशानी में डाल दिया है। श्रीनगर स्थित मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने अमर उजाला को बताया कि वातावरण में नमी और धूप के न निकलने से दिन के तापमान में गत कुछ दिनों से गिरावट हो रही है।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व दिन का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब गिरते-गिरते आज 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी का प्रकोप और अधिक हो सकता है। पीरपंजाल पर्वतों पर हिमपात तथा मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विभाग ने मौसम के संबंध में कोई चेतावनी तो नहीं दी है, लेकिन 13 से 14 दिसंबर के बीच कश्मीर के कुछ इलाकों में मौसम की ताजा बर्फबारी की संभावना प्रकट की है। इस बीच कड़ाके की ठंड का असर अब बाजारों-बागीचों पर भी पड़ने लगा है। ठंड ने लोगों को घरों में बंद रहने को मजबूर कर दिया है, जिससे बाजारों की रौनक प्रभावित होने लगी है। खिली धूप में बागीचों में बैठकर गपबाजी करने वाले भी अब कम नजर आते हैं।
कश्मीर के सभी पर्यटक स्थलों की कहानी एक जैसी सुनने को मिल रही है। अमरनाथ गुफा बर्फ से पूरी तरह ढक चुकी है, जबकि इसका आधार शिविर पहलगाम में भी पारा गिरता चला जा रहा है। यहां का तापमान शुक्रवार को -4.5 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। गुलमर्ग में धूप तो खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं ने उसकी गर्मी का अहसास नही होने दिया। गुलमर्ग में आज पारा -3.8 डिग्री के आसपास रहा। काजीगुंड, लेह तथा कारगिल में कड़ाके की ठंड के जारी रहने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।