फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   CCTV cameras will be monitored in the city area

नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर

Thu, 22 Oct 2020 08:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be monitored in the city area
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के तीन दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन पर सभासदों ने सहमति जताई। साथ ही नगर क्षेत्र में दो चरणों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। सभासदों ने नदी किनारे खुले में कूड़ा फेंकने और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया। यह कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 20 कैमरे लगाए जाएंगे, जिनका कंट्रोल रूम नगर पंचायत में बनाया जाएगा। द्वितीय चरण में आवश्यकता वाली जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। जिनका कंट्रोल रूप कोतवाली में बनाया जाएगा। इसके अलावा जाखणी में कोटा स्टोन नाली निर्माण व रास्तों पर इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएगी। नगर पंचायत कार्यालय के समीप पुस्तकालय एवं राहगीरों के लिए रेन बसेरा का निर्माण का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल, सभासद विकास दुमागा, दीपा देवी, जगदंबा कुमाई व मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed