Amarnath Yatra 2025: हम बेसहारों का भोले ही सहारा...दर्शन कर लौटे दिव्यांगजन बोले, कहा- आगे भी बुलावा आता रहे
बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे दिव्यांग श्रद्धालुओं ने आस्था और हौसले की मिसाल पेश की। उन्होंने सरकार से अमरनाथ यात्रा में दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आस्था की ताकत साथ हो तो दिव्यांगता कैसी भी हो, मंजिल तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। बाबा बर्फानी का दर्शन करके लौटे दिव्यांग भक्तों को देख कर तो यही अहसास होता है। इस बार बड़ी संख्या में दिव्यांगजन बालटाल मार्ग से दर्शन करने के लिए गए।
लौट कर आने के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।दिव्यांग श्रद्धालुओं का मानना है कि हम बेसहारों का भोले ही सहारा हैं। दिव्यांग भक्तों के अनुसार हम यह प्रार्थना करते हैं कि भोले का बुलावा ऐसे ही आता रहे और हम उनके साक्षात दर्शन करते रहे। इस बीच उन्होंने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड से बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा शुरू करने की मांग की।
बिहार से आए उमेश दास से अमर उजाला के साथ बात करते हुए कहा कि वह हर साल पैदल यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलावा आता है और हम भी प्रति सच्ची आस्था और श्रद्धा के साथ चले आते हैं और उनके आशीर्वाद से सफल दर्शन कर लौटते हैं।
उमेश ने कहा कि हमने बाबा बर्फानी से बहुत कुछ मांगा है देखो क्या मिलता है। उन्होंने कहा कि कष्ट तो बहुत है, जहां दो घंटे लगने हैं वहां हमें चार लगते है। दिव्यांगों के लिए सुविधा होनी चाहिए क्योंकि हर साल करीब 50 ऐसे व्यक्ति बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आते हैं जो दिव्यांग होते हैं।
भोले भंडारी के एक अन्य भक्त बजरंगी रविदास जोकि बिहार से पवित्र अमरनाथ जी की यात्रा कर लौटे हैं ने कहा, मैं लगातार 2010 से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आता हूं। भोले की कृपा से पैदल चलते हैं और दर्शन कर आते हैं। मैंने प्रार्थना की कि बाबा बर्फानी मुझे हिम्मत दें ताकि अगले साल फिर आ सकूं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के मुकाबले अब रास्ता ठीक हुआ है और दर्शन कर आनंद आ गया।
गौरतलब है कि ऐसे कई दिव्यांग श्रद्धालु हैं जो हर वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षित और सुचारु अमरनाथ जी यात्रा के संचालन के लिए अच्छे इंतजाम किए हैं लेकिन उनकी मांग है कि सरकार को दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति भी गंभीर होना चाहिए ताकि उन्हें बालटाल और पहलगाम में बाबा बर्फानी के दर्शन करवाए जा सकें।
संबंधित वीडियो