{"_id":"62c5224c5b0e4e7ae63f9964","slug":"baramulla-ied-found-ied-recovered-on-srinagar-baramulla-highway-traffic-stopped-bomb-disposal-team-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baramulla IED Found: श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आईईडी बरामद, यातायात रोका गया, बम निरोधक दल ने किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baramulla IED Found: श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आईईडी बरामद, यातायात रोका गया, बम निरोधक दल ने किया नष्ट
Wed, 06 Jul 2022 11:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:41 AM IST
सार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में कुट्टा मोड़ के पास सड़क के किनारे एक आईईडी का पता चला। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
Baramulla IED Found
- फोटो : सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतर्क सुरक्षाबलों ने बारामुला-श्रीनगर हाईवे के किनारे बुधवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)बरामद कर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। विस्फोटक को निष्क्रिय किए जाने तक इस व्यस्तत्म हाईवे पर यातायात रोक दिया गया था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों को निशाने बनाने की साजिश के तहत इसे सड़क के किनारे लगाया गया था। बताया जाता है कि श्रीनगर -बारामुला सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस राजमार्ग पर सैन्य वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को पट्टन इलाके के कुत्ता मोड़ के पास कुछ संदिग्ध वस्तु सड़क के किनारे नजर आई। सेना की 29 आरआर सहित अन्य सुरक्षाबलों ने तत्काल स्निफर डॉग की मदद से इसका पता लगाया और आईईडी की जानकारी मिलते ही हाईवे पर यातायात रोक दिया।
विज्ञापन
साथ ही सेना के बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुला लिया गया। जिसने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। अधिकारी के मुताबिक राजमार्ग पर एहतियात के तौर पर यातायात को रोक दिया गया था। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद बहाल कर दिया गया। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।