{"_id":"63fefc7a9c050a0ea90f2743","slug":"awantiipora-encounter-armed-intervention-vehicle-important-role-in-killing-terrorists-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Awantipora Encounter: आतंकी को मार गिराने में आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल की रही अहम भूमिका, जानें खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Awantipora Encounter: आतंकी को मार गिराने में आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल की रही अहम भूमिका, जानें खासियत
Wed, 01 Mar 2023 12:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:49 PM IST
सार
आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल को क्रिटिकल सिचुएशन रिस्पांस व्हीकल (सीएसआरवी) भी कहते हैं और यह ऑल ट्रेन बुलेट प्रूफ है।
विज्ञापन
Armed intervention vehicle
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल ने मकान में छिपे एक आतंकी को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई। सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (ऑपरेशन) कश्मीर एमएस भाटिया ने बताया कि इस वाहन को क्रिटिकल सिचुएशन रिस्पांस व्हीकल (सीएसआरवी) भी कहते हैं और यह ऑल ट्रेन बुलेट प्रूफ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मंगलवार को मुठभेड़ में एक आतंकी मकान की ऊपरी मंजिल में छिपा था। उसके खात्मे के लिए सीएसआरवी और बुलेट प्रूफ जेसीबी मुठभेड़ स्थल पर मंगवाई गई। जिस जगह पर आतंकी छिपा था वहां आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे आतंकी अपना मनोबल खो बैठा और उक्त वाहन की मदद से उसे मार गिराया गया। आईजी ने कहा, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में यह वाहन काफी कारगर साबित हो रहा है। इसे विशेष स्थिति में इस्तेमाल में लाया जाता है, खासकर जब कभी रूम इंटरवेंशन की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वाहन में एक क्रेन जैसा सिस्टम है। इसमें एक बुलेट प्रूफ बंकर हवा में काफी ऊपर तक उठता है, जिससे किसी इमारत में छिपे आतंकी को निशाना बनाना आसान हो जाता है। साथ ही जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है। इस आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल में तीन से चार जवान आसानी से ऑपरेशन स्थल तक पहुंच सकते हैं। इसमें टैंक की तरह बेल्ट हैं, जिसमें टायर पंक्चर का भी कोई चांस नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर में इस वाहन की टेस्टिंग के बाद 2018 में इसकी इंडक्शन जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ द्वारा की गई, ताकि इसकी मदद से किसी मकान या इमारत में छिपे आतंकियों को मार गिराया जा सके। यह मेक इन इंडिया है और इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। विदेशों में इस तरह की गाड़ियों की कीमत करीब छह करोड़ रुपये तक है।