फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   As the transition progresses, the number of passengers traveling long distances decreases

संक्रमण बढ़ते ही लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगी घटने

विज्ञापन
As the transition progresses, the number of passengers traveling long distances decreases
जम्मू। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ते ही ट्रेन में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। राजधानी, बेगमपुरा सहित अन्य ट्रेन से जम्मू के लिए 50 फीसदी से भी कम यात्री ही सफर कर रहे है। मार्च में जहां आठ से नौ हजार यात्री आते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर चार से पांच सौ तक पहुंच गई है। हालांकि जम्मू से यूपी, दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसके पीछे दो कारण देख जा रहे है, यूपी में अगले कुछ दिनों में पंचायत और बढ़ते कोविड संक्रमण के कारण सख्त होती पाबंदियां।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में जम्मू से बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 50 से 60 फीसदी तक पहुंच गई है। इसमें यूपी के लिए सबसे ज्यादा लोग, रेलवे अधिकारी इसके पीछे यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को बता रहे हैं। बुधवार को जम्मू से यूपी जाने वाले सोहन लाल ने कहा कि वह बाड़ी ब्राह्मणा में फैक्टरी में काम करता था, कोविड के कारण फिर से सख्ती बढ़ने लगी है पिछले साल जैसे हालात न बन जाए इस लिए पहले ही घर जा रहे हैं। अभी रेलवे स्टेशन पर उतनी भीड़ नहीं है कि जिससे कहा जाए कि प्रवासी मजदूर फिर से वापिस अपने प्रदेश लौट रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी में पंचायत चुनाव इसके कारण भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि ज्यादा संख्या नहीं है । रेलवे प्लेटफार्म पर कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। सख्ती बढ़ने से लोग अनावश्यक सफर करने भी बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर सिंह, डीटीएम, जम्मू रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed