{"_id":"6a208ad05adce6ebe5031add","slug":"arts-programme-today-srinagar-news-c-264-1-sr11004-111931-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लद्दाख में ‘कला धरोहर’ सांस्कृतिक शृंखला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लद्दाख में ‘कला धरोहर’ सांस्कृतिक शृंखला आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय संगीत, नृत्य एवं नाट्य अकादमी संगीत नाटक अकादमी 4 से 10 जून तक लद्दाख में अपनी प्रतिष्ठित ‘कला धरोहर’ शृंखला का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच भारत की समृद्ध प्रदर्शनकारी कला विरासत के प्रति जागरूकता और सराहना को बढ़ावा देना है।
एक सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम लेह जिले के पीएम श्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ठिकसे में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सत्र प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। लद्दाख संस्करण का उद्घाटन संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘लद्दाख का संगीत एवं रंगमंच’ विषय पर कार्यशाला होगी जिसका संचालन प्रसिद्ध सांस्कृतिक विशेषज्ञ एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मिफाम ओत्साल तथा अकादमी की जनरल काउंसिल के सदस्य टुंडुप दोरजे करेंगे। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधे सीखने और लद्दाख की पारंपरिक प्रदर्शनकारी कला विरासत को गहराई से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम हिमालयी क्षेत्र की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को भाग लेने तथा भारत की शास्त्रीय और लोक प्रदर्शनकारी कला परंपराओं की विविधता का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया गया है।