{"_id":"62f60527146d416d9b77b4b6","slug":"annual-shri-amarnath-yatra-concludes-lg-manoj-sinha-performs-samapan-pooja-at-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा संपन्न, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की समापन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा संपन्न, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की समापन पूजा
Fri, 12 Aug 2022 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:48 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा की समापन पूजा की। उन्होंने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई। शुक्रवार सुबह करीब ढाई बजे महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक पवित्र गुफा पहुंची। सुबह सूर्य उदय के साथ श्रावण पूर्णिमा के मुहूर्त में पवित्र गुफा में दर्शन किए गए। इसके बाद पूजा अर्चना की गई। वहीं, सुबह राजभवन श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा की समापन पूजा की। उन्होंने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीएपीएफ, वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वयंसेवकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, राजनीतिक और धार्मिक नेताओं, संत समाज, श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, यूटी प्रशासन, लंगर आयोजकों, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रयासों की सराहना की। उपराज्यपाल ने कहा, 'मैं तीर्थयात्रियों के लिए इस कठिन यात्रा को सरल बनाने के लिए सभी हितधारकों और नागरिकों के निस्वार्थ योगदान की सराहना करता हूं।'
मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नितीशवर कुमार, श्राइन बोर्ड के सदस्य डीसी रैना और संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोल ने भी राजभवन में समापन पूजा में भाग लिया।

Amarnath Yatra 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार 3 लाख 65 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
प्रशासन का दावा है कि इस साल 3 लाख 65 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। श्राइन बोर्ड के पोर्टल से मिले आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 2019 में 3,42,883 भक्तों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए थे। वहीं, 2018 में 2,85,006, 2017 में 2,60,003, 2016 में 2,20,490 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दरबार में माथा टेका था।