फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   An increase in film shooting in Kashmir will provide employment to the youth.

श्रीनगर: कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग बढ़ी तो युवाओं को मिलेगा रोजगार, शफी कुरैशी ने गिनाए फायदे

Sun, 06 Sep 2026 12:15 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 06 Sep 2026 12:15 PM IST
सार

अभिनेता शफी कुरैशी ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का स्वागत करते हुए कश्मीर के स्थानीय कलाकारों को अधिक अवसर और एक्सपोजर देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
An increase in film shooting in Kashmir will provide employment to the youth.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार सरकार की ओर से आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को लेकर अभिनेता शफी कुरैशी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच और अवसर की जरूरत है।

विज्ञापन

7 से 10 सितंबर तक होगा फिल्म महोत्सव
जम्मू-कश्मीर का पहला सरकारी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 7 से 10 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) कर रहा है। कुरैशी ने कहा कि कश्मीर में निजी स्तर पर पहले भी फिल्म महोत्सव होते रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि महोत्सव में अनुभवी निर्देशक, निर्माता और अच्छे फिल्मकार शामिल होंगे। इससे कश्मीर के स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को नई चीजें सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

कश्मीर में फिल्म शूटिंग बढ़ाने पर जोर
शफी कुरैशी ने कहा कि केवल फिल्म महोत्सव आयोजित करना ही पर्याप्त नहीं है। सरकार को जम्मू-कश्मीर में फिल्म उद्योग को विकसित करने और यहां नियमित रूप से फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर भी ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त एक्सपोजर नहीं मिल पाता। मुंबई जाकर काम तलाशना हर कलाकार के लिए आसान नहीं होता। अगर बड़ी प्रोडक्शन कंपनियां कश्मीर में शूटिंग करेंगी तो स्थानीय कलाकारों को रोजगार और अनुभव मिलेगा। कुरैशी ने यह भी कहा कि फिल्मों की शूटिंग बढ़ने से केवल कलाकारों को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि टैक्सी चालकों, होटल कारोबारियों और दूसरे स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कश्मीर की संस्कृति को मिलेगा मंच
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  2026 का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से जम्मू-कश्मीर की संस्कृति को बढ़ावा देना और देश-दुनिया के फिल्मकारों के बीच संवाद स्थापित करना है।  महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री समेत कई पुरस्कार दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर से जुड़ी फिल्मों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed