फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra Second batch leaves for Baba Barfani from Pantha Chowk

अमरनाथ यात्रा: पंथा चौक से बाबा बर्फानी के लिए दूसरा जत्था रवाना, कड़ी हुई श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Mon, 01 Jul 2024 09:47 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 09:47 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। और कड़ी सुरक्षा के बीच पंथा चौक से दूसरा जत्था रवाना हो चुका है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पंथा चौक स्थित आधार शिविर का दौरा किया और यात्रियों के लिए की गई  व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra Second batch leaves for Baba Barfani from Pantha Chowk
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर। बम-बम भोले के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को दूसरा जत्था आधार शिविर पंथा चौक से रवाना हुआ। यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिल्ली से पहुंचे राजेश गुप्ता ने बताया कि ये उनकी दूसरी यात्रा है और वह बहुत उत्साहित हैं। प्रशासन ने यहां यात्रियों के लिए हर तरह की व्यवस्था कर रखी है। 25वीं बार यात्रा पर आए कृष्णा कुमार ने भी खुशी व्यक्त की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कोविड में हेलिकॉपटर से आए थे। अब यहां पर परिवहन और शिविर की व्यवस्था काफी अच्छी है। भारतीय सेना यात्रियों का सहयोग कर रही है जिससे उनकी यात्रा और सुगम बन रही है। जम्मू से आए अजय खजूरिया ने कहा कि वह बालटाल जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है और वह इससे खुश हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उप राज्यपाल ने किया निरीक्षण
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पंथा चौक स्थित आधार शिविर का दौरा किया और यात्रियों के लिए की गई  व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उप राज्यपाल ने तीर्थ यात्रियों और सेवा प्रदाताओं से बातचीत भी की। इससे पहले एलजी ने पंथा चौक पर यात्री निवास और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कार्यालय के चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कमरों और छात्रावासों का दौरा किया और अधिकारियों को अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों को समायोजित करने की क्षमता बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed