फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   accident in gandarbal

जेसीबी नाले में गिरी, ड्राइवर और क्लीनर को बचाया

विज्ञापन
accident in gandarbal
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक सड़क हादसे में ड्राइवर और क्लीनर सिंध नाले में जा गिरे। कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सोनमर्ग से करीब 10 किलोमीटर पहले हंग इलाके में फिसलन के चलते जेसीबी सिंध नाले में जा गिरी। हादसे में जेसीबी का ड्राइवर और क्लीनर दोनों तेज बहाव में बह गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। चालक जेसीबी से नियंत्रण खो बैठा और नाले में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत सोनमर्ग पुलिस स्टेशन से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से पहले ड्राइवर को ढूंढ निकाला। इसके बाद क्लीनर को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटे बाद क्लीनर को भी बचा लिया गया। दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर सोनमर्ग ले जाया गया। ड्राइवर की शिनाख्त गांदरबल के गुजहामा के शाहिद अहमद गासी और क्लीनर की वाकुरा के इरफान अहमद भट के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed