फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Abu Qasim had to pile up on the SOG reward

अबू कासिम को ढेर करने पर एसओजी को मिला इनाम

Wed, 04 Nov 2015 01:55 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Abu Qasim had to pile up on the SOG reward

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के खांडेपुरा गांव में 29 अक्तूबर को लश्कर कमांडर अबू कासिम को ढेर करने पर एसओजी को बड़ा इनाम मिला। विभाग द्वारा आपरेशन में शामिल टीम के 33 पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया है।  एसएसपी कुलगाम के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजीपी राजिंदरा ने सोमवार को कुलगाम का दौरा किया।

विज्ञापन


उन्होंने कासिम को ढेर करने वाली टीम के जवानों से मुलाकात की और उन्हें शाबाशी दी। इस दौरान डीजीपी ने बताया कि 16 पुलिस अफसरों को आउट ऑफ टर्न पदोन्नत किया गया है जबकि 17 एसपीओ को कांस्टेबल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस आपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को मौद्रिक पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीजीपी के दौरे के दौरान उनके समक्ष कश्मीर रेंज के आईजीपी सैयद जावेद मुज्तबा गिलानी, डीआईजी साउथ नीतीश कुमार, एसएसपी अवंतीपुरा इरशाद हुसैन, एसएसपी शोपियां अलताफ खान और एसएसपी अनंतनाग अब्दुल जब्बार भी मौजूद थे। कासिम पर दस लाख का इनाम जम्मू कश्मीर पुलिस और दस लाख का इनाम एनआईए द्वारा रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed