फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   A landslide occurred near Dewal Bridge at Samroli on the Jammu-Srinagar National Highway, resulting in the blo

Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर समरौली के पास भूस्खलन, कश्मीर जाने वाला रास्ता बंद

Sun, 20 Jul 2025 03:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 20 Jul 2025 03:05 PM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर समरौली के पास देवाल ब्रिज के नजदीक भूस्खलन की घटना हुई, जिससे कश्मीर की ओर जाने वाली लेन अवरुद्ध हो गई। प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन
A landslide occurred near Dewal Bridge at Samroli on the Jammu-Srinagar National Highway, resulting in the blo
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में समरौली के पास देवाल ब्रिज के नजदीक रविवार को एक भूस्खलन की घटना हुई, जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की ऊपरी लेन (कश्मीर की ओर जाने वाला मार्ग) अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन


भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है। सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे राज्य का एकमात्र प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर भूस्खलन से न केवल यात्री परेशान हैं, बल्कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

 

ऊधमपुर में पत्थर और मलबा गिरने से धार रोड डेढ़ घंटे रहा बंद
उधमपुर में भी बारिश से पूरे जिले में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। धार रोड पर दुधर नाले के पास बुधवार को सुबह भूस्खलन होने से करीब डेढ़ घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे घटनास्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहनों के चालक व यात्री परेशान होते रहे।

सड़क पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा भी गिरा था। इससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। एकतरफा भी वाहनों को नहीं निकाला जा सकता था। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ पहुंच गई।

जेसीबी की मदद से सड़क से बड़े-बड़े पत्थरों को हटाया। साथ ही मलबा साफ किया गया। इसके बाद वाहनों को दोनों तरफ से निकाला जाना शुरू कर दिया गया। भूस्खलन में कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

स्थानीय निवासी सोनू कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते दुधर नाले पर बने पुल के पास पहाड़ से भूस्खलन हुआ है। इससे काफी ज्यादा पत्थर गिरकर सड़क पर आ गिरे थे। इससे उधमपुर, मनवाल, किशनपुर, जिंद्राह, रौन दोमेल, बिलावर, बट्टल-मानसर, मजालता और सांबा के रास्ते उधमपुर की तरफ आने वाले वाहन फंस गए थे।

बता दें कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद यह दूसरी अहम एवं बड़ी सड़क है। यह उधमपुर और सांबा को आपस में जोड़ती है। बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन सांबा से इसी सड़क से होकर उधमपुर तक पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed