फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   रियासत का सबसे सर्द क्षेत्र रहा लेह

रियासत का सबसे सर्द क्षेत्र रहा लेह

Fri, 27 Dec 2013 05:46 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Fri, 27 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कई दिनों बाद वीरवार को वादी में सूरज देवता ने दर्शन दिए। इससे लोगों को कुछ राहत तो जरूर मिली, लेकिन शीतलहर में कोई खास कमी नहीं आई। लद्दाख संभाग में लेह जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 14.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात को किसी भी इलाके में हिमपात की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख संभाग का लेह जिला इस समय सर्दी की सख्त चपेट में है। वहां का न्यूनतम तापमान गिर कर माइनस 14.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे वह एक बार फिर राज्य का सबसे सर्द इलाका बन गया। वहीं, संभाग के कारगिल जिले में तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वीरवार को श्रीनगर में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर में शहर का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। गुलमर्ग तथा पहलगाम पर्यटन स्थलों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गुलमर्ग में रात का तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पहलगाम में तापमान माइनस 2.4 रिकार्ड किया गया। ठंड बढ़ने के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम के आमतौर पर खुश्क बने रहने की संभावना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed