फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी

Thu, 26 Dec 2013 05:47 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Thu, 26 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर संभाग में पड़ रही सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऊपरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी है। सूर्य देवता के दर्शन न देने से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुलमर्ग लगातार दूसरे दिन भी राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा, जबकि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम के आमतौर में सामान्य रहने, जबकि कुछ इलाकों में बर्फीले तूफान की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

रात को कश्मीर तथा लददख संभाग के कई ऊपरी इलाकों में रुक-रुक हिमपात होता रहा, जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। अधिकतर जिलों में शीतलहर जारी है, जिसका असर सामान्य जनजीवन पर भी स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। कई इलाकों में स्थानीय प्रशासन ने बर्फीले तूफान की आशंका के मद्देनजर लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग, सोनमर्ग तथा पहलगाम पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फ पड़ रही है, जिससे वहां का तापमान भी शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया है। गुलमर्ग में रात का तामपान माइनस 9.3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सबसे कम बताया गया है। लेह का रात का तापमान माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि कारगिल जिले में यह माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मौसम में कोई बदलाव न होने की संभावना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed