{"_id":"143-42060","slug":"Sri-nagar-42060-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकदूम साहिब जाने को गंडोला तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकदूम साहिब जाने को गंडोला तैयार
Sri nagar
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर के रैनावारी इलाके से दरगाह मकदूम साहिब जाने के लिए अब गंडोला से भी सफर किया जा सकेगा। सोमवार को पंचायत मंत्री अली मोहम्मद सागर और पर्यटन मंत्री गुलाम हसन मीर ने मकदूम साहिब रोपवे का उद्घाटन किया। करोड़ों रुपये की लागत से इस योजना को जम्मू-कश्मीर केबल कार कारपोरेशन ने पूरा किया है। केबल कार से एक घंटे के भीतर सभी यात्री मकदूम साहिब पहुंच सकेंगे। इसका टिकट सौ रुपये रखा गया है। उर्स के दौरान दरगाह जाने के लिए लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता था। अब आसानी से वहां तक पहुंचा जा सकेगा। इस मौके पर मंत्री अली मोहम्मद सागर ने कहा कि रियासती सरकार राज्य को विकास के पथ पर ले जा रही है। मकदूम साहिब रोपवे से आम जनता को बहुत सुविधा होगी। विकलांग लोग आसानी से दरगाह की जियारत कर सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके।
विज्ञापन