फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   देवयानी मामला निराशाजनक

देवयानी मामला निराशाजनक

Mon, 23 Dec 2013 05:46 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Mon, 23 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के मामले पर भारत और अमेरिका के बीच उठे विवाद को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निराशजनक बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आपसी रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए पारस्परिक विनम्रता को बनाए रखना चाहिए। श्रीनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे उमर ने संवाददाताओं से कहा कि देवयानी के साथ हुए बुरे बर्ताव पर दोनों देशों के बीच जारी विवाद को जल्दी समाप्त कर लेना चाहिए। भारत ने देश में रह रहे अमेरिकी राजनयिकों के साथ हमेशा अच्छा बर्ताव किया है। अमेरिका को भी भारतीय लोगों के साथ इसी तरह से पेश आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देवयानी का भारतीय राजनयिक होना अमेरिकी अधिकारियों को पता था, इसके बावजूद उनके साथ हुआ व्यवहार ठीक नहीं कहा जा सकता। जम्मू कश्मीर में बढ़ रहे आतंकी हमलों के संबंध में उमर ने कहा कि अगर पूरे तौर पर देखा जाए तो 2012 के मुकाबले इस वर्ष आतंकी घटनाओं में कमी हुई है। हालांकि इस दौरान सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में अवश्य बढ़ोतरी देखने को मिली है। दरअसल, सुरक्षा बलों से मिल रही कड़ी चुनौती से आतंकी परेशान हैं और उनका मनोबल गिराने के लिए सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जवानों का मनोबल नहीं गिरेगा। कश्मीर में मिलावटी वस्तुओं को बाजार में बेचे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है और अगर कोई इसमें लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed