{"_id":"143-41932","slug":"Sri-nagar-41932-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे को रौंदा
Sri nagar
Updated Sat, 21 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सड़क पार करते समय नौ साल के एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के साथ जा रहा उसका चाचा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों ने हंगामे की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया।
अनंतनाग के रहने वाले मोहम्मद अशरफ वानी सुबह अपने नौ वर्षीय भतीजे असलम बशीर वानी के साथ जा रहे थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे तो हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए। आसपास के लोग दौड़े और दोनों को पास के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। अशरफ को श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो गए और वाहनों की तेज रफ्तार के खिलाफ आक्रोशित हो गए। वह इस पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई, जिसके बाद लोग शांत हो गए।