फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   विप में उठा शरणार्थियों का मुद्दा

विप में उठा शरणार्थियों का मुद्दा

Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। सरकार ने मंगलवार को विधान परिषद को सूचित किया कि 1947 के बंटवारे और उसके बाद हुए कबायली हमले के कारण पाक अधिकृत कश्मीर से 31,619 परिवार तथा पश्चिम पाकिस्तान से 5,764 परिवार सीमा के इस ओर चले आए थे। इनमें से 5,300 परिवार देश के अन्य भागों में बस गए, बाकी 26,319 परिवार वेस्ट पाकिस्तान के शरणार्थियों के साथ जम्मू-कश्मीर में ही रहने लगे।
विज्ञापन

मंत्री रमण भल्ला ने सदस्य रविंद्र शर्मा के ध्यानाकर्षण नोटिस के जवाब में यह जानकारी दी है। शर्मा ने इस नोटिस में सरकार से 1947, 1965 तथा 1971 के शरणार्थियों की परेशानियों के बारे में सरकार की पहल की जानकारी मांगी थी। इस पर मंत्री ने बताया कि 1965 तथा 1971 के भारत-पाक युद्धों के समय 10,065 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें से 8,100 परिवारों को जम्मू,  सांबा तथा कठुआ जिलों में 156 बस्तियों में बसाया गया। कई परिवारों ने अपने स्तर में शहरी इलाकों में रहना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि 1947 के पाक अधिकृत कश्मीर के 26,319 परिवारों में से 21,116 को ग्रामीण इलाकों में 10 लाख कनाल भूमि मुहैया कराकर बसाया गया। इनमें से वे परिवार जो अपने स्तर पर शहरों में बस गए, में से 2421 परिवारों को प्लाट तथा रिहायशी घर मुहैया करवाए गए। 2814 परिवार ऐसे थे, जिनको किसी कारण वर्ष भूमि नहीं मिल सकी। सरकार ने इसकी भरपाई के लिए उन्हें प्रति कनाल 30000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए। इस योजना के तहत 2440 परिवारों को अभी तक 30.64 करोड़ दिए जा चुके हैं। मंत्री ने वेस्ट पाकिस्तान के शरणार्थियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के नागरिक नहीं होने के कारण अब तक इनको कोई विशेष सहायता प्रदान नहीं की गई है। इन परिवारों के पास 46,000 कनाल भूमि तो है लेकिन इनपर मालिकाना हक नहीं है। 1965 तथा 1971 के छंब शरणार्थियों के बारे में मंत्री ने बताया कि इनमें से 8,100 परिवारों को बस्तियों में बसाया गया। जमीन की कमी वाले 699 परिवारों को कम जमीन के स्थान पर 5000 रुपये प्रति कनाल के हिसाब से धन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed