{"_id":"143-38068","slug":"Sri-nagar-38068-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस आैर भाजपा को नकारेगी जनता : शरद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस आैर भाजपा को नकारेगी जनता : शरद यादव
Sri nagar
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अपनी जमीन तलाशने पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि इस बार देश की जनता कांग्रेस और भाजपा को नकार देगी। केंद्र की सत्ता इस बार क्षेत्रीय दलों के पास होगी। इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन नहीं किया गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले इस पर निर्णय कर लिया जाएगा। शरद यादव रविवार को श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुटकी लेते हुए उनहोंने कहा कि कांग्रेस तथा भाजपा देश भर में कान फाड़ कव्वाली गा रही है, लेकिन दोनों में से किसी की सरकार देश में आने वाली नहीं है। घोटालों के बोझ तले दबी कांग्रेस को देश की जनता खारिज कर देगी। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस अगर मिल कर भी सरकार बनाने का प्रयास करेंगी तो भी बहुमत जुटाना मुश्किल हो जाएगा।
रियासत में उतरेंगे जदयू के उम्मीदवार
आगे शरद यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में उनकी पार्टी नई नहीं है। पार्टी के उम्मीदवार पहले भी विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। राज्य में उनका दल एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाना चाहता है। वह यहां की स्थिति को समझने के लिए आए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में राज्य में पार्टी के उम्मीदवार मैदान में उतारने की भी घोषणा भी की।
रक्षामंत्री की सफाई पर करें विश्वास
जनसभा स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शरद यादव ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ सीमा विवाद पर देश के रक्षामंत्री द्वारा दी गई सफाई पर विश्वास किया जाना चाहिए। सीमा की स्थिति के बार में उनसे बेहतर दूसरा कोई नहीं जानता। कश्मीर समस्या को लेकर पाकिस्तान से बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान की स्थिति खुद दयनीय है। आतंकी वहां पर खून-खराबा कर रहे हैं। वही लोग कश्मीर में आकर भी आतंक मचा रहे हैं। पाकिस्तान में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। वहं लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होना भारत के लिए भी फायदेमंद है। विभाजन के समय से विवाद जारी है। स्थिति जल्दी बदलने वाली नहीं है। फिर बातचीत से रास्ता ढूंढा जा सकता है।