फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   अमरनाथ गुफा के पास हिमपात

अमरनाथ गुफा के पास हिमपात

Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ गुफा के इर्द गिर्द मौसम को ताजा हिमपात होने की सूचना मिली है। बर्फवारी के कारण यात्रा मार्ग के कई पड़ाव एक बार फिर बर्फ के नीचे दब गए हैं, जबकि आज सुबह भी लद्दाख संभाग के लेह तथा कुछ दूसरे दूरदराज के ऊपरी इलाकों में भी ताजा हिमपात होने की सूचना मिली है। गुफा के साथ लगते पर्वत की चोटियों के अलावा यात्रा मार्ग के पंचतरणी, शेषनाग और पिस्सूटाप पड़ावों पर भी बर्फबारी होने की सूचनाएं मिली है। गुफा के इर्द गिर्द एक फुट के करीब हिमपात होने की पुष्टि सरकारी तौर पर की गई है। श्रीनगर स्थित मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार अमरनाथ गुफा तथा यात्रा मार्ग के कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई है, लेकिन इसका आगामी यात्रा पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी यात्रा के शुरू होने में काफी वक्त है और तब तक बर्फ पिघल जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल गुफा पर इस बार केे मुकाबले कहीं अधिक बर्फ जमी हुई थी। इस बीच कश्मीर संभाग में आज भी मौसम सुहाना बना रहा। आकाश पर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लद्दाख संभाग के लेह तथा द्रास इलाकों में आज सुबह हिमपात हुआ। कुछ इलाकों में बारिश होने की जानकारी मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर तथा लद्दाख संभाग के कुछ स्थानों पर आकाश पर बादल छाए रहने की संभावना प्रकट की है। विभाग ने उसके बाद अगले चार दिनों तक मौसम के सामान्य रहने की भी उम्मीद जताई है। श्रीनगर में आज दिन का अधिकतम तापमान 20.8 तथा न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लेह का तापमान 16.4 तथा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच खराब मौसम के बाद बंद कर देना पड़ा लेह-श्रीनगर मार्ग पर आज सुबह यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि मुगलरोड अभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद बताया गया है। मार्ग के कुछ इलाकों में पत्थरों तथा पस्सियों के सड़क पर जाने की सूचना है।
विज्ञापन

, जबकि पीर की गली क्षेत्र में ताजा बर्फबारी के कारण मार्ग बंद कर देना है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मार्ग को ठीक करने के प्रयास जारी हैं और यदि मौसम साफ रहता है तो जल्दी इस पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed