फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवा उत्साहित

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवा उत्साहित

Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी के युवा प्र्रतियोगी परीक्षाओं की ओर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। पूरे राज्य में शुरू होने वाली इंजीनियरिंग और एमबीबीएस परीक्षाओं में हिस्सा लेने के लिए सख्त उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

घाटी में पिछले 20 वर्षों से बिगड़े हालातों में भी यहां के युवाओं ने हौसला दिखाते हुए कई परीक्षाओं में मुकाम हासिल किए हैं। हालांकि घाटी के बिगड़े हालातों के कारण युवा काफी पिछड़ गए थे। लेकिन हाल के वर्षों में छात्रों ने देशभर के प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना दबदबा बनाया है। आईएएस परीक्षा में अव्वल नंबर पर रहने वाले शाह फैसल ने कश्मीर में युवा छात्रों के उत्साह को और बढ़ाने में अहम रोल निभाया। जिससे अब घाटी के युवा छात्र इन प्रतियोगिता की परीक्षाओं में अच्छे नतीजों से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। हाल ही में आईएएस की परीक्षाओं में एक बार फिर अपना दबदबा दिखा कर घाटी से आठ और जम्मू से दो छात्रों ने लिस्ट में अपना नाम शामिल किया। जिससे यहां छात्रों का मनोबल और बढ़ गया है। राज्य में जल्द ही इंजीनियरिंग और एमबीबीएस की परीक्षाएं होने वाली हैं। जिसको लेकर यहां के छात्र पूरी तरह से उत्साहित हैं। न सिर्फ श्रीनगर बल्कि घाटी के सभी जिलों मे छात्र इस एंट्रेेंस में हिस्सा लेने के लिए कतारों में लगकर परीक्षा का फार्म ले रहे हैं। बैंकों और कई पोस्ट आफिसों से हासिल होने वाले इन फार्मों के लिए विभिन्न जिलों से छात्रा श्रीनगर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


एजाज अहमद सुबह ही बड़गाम से श्रीनगर वक्त पर फार्म लेने के लिए पहुंचे। एजाज के मुताबिक वह पिछले 6 महीनों से इस परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। श्रीनगर में बरजूल्ला क्षेत्र में ऐसी परीक्षाओं के लिए विभिन्न तरह की कोचिंग क्लासें भी शुरू हो चुकी हैं। इरफान अहमद डाउन-टाउन के आली कदल का रहने वाला है और वह पिछले 8 महीनों से खराब हालात के बावजूद सख्त मेहनत कर रहे हैं। इरफान का कहना है कि घाटी में सरकारी नौकरी मिलना काफी मुसीबत बन चुका है। लेकिन यदि वह इंजीनियरिंग या एमबीबीएस में अपनी सीट निकाल पाने में कामयाब हो गए तो बेहतर भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीच फार कश्मीर के नाम से श्रीनगर के एसपी कालेज में 100 छात्रों ने ऐसी परीक्षा में हिस्सा लिया। जिसमें कामयाब होकर वह लिस्ट में शामिल तो नहीं हो पाएंगे। लेकिन मुख्य परीक्षा से पहले इस परीक्षा से उन्हें फायदा जरूर मिलेगा। आईएएस परीक्षा में कामयाब हुए शाह फैसल और रफीक शाह ने भी सेंटर का दौरा किया। और परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम छात्रों को बेहतर भविष्य की ओर प्रोत्साहित करते हैं। कश्मीर में ऐसी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह देख काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed