{"_id":"143-32566","slug":"Sri-nagar-32566-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर पांच कर्मचारी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर पांच कर्मचारी निलंबित
Sri nagar
Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शिक्षा विभाग के निदेशक ने वीरवार को ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। 14 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने बताया कि निलंबित किए गए कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर ही नहीं थे, बल्कि इन्होंने गलत सूचना भी दी। उन्होंने बताया कि जोनल एजूकेशन आफीसर गुरैज, जोनल एजूकेशन आफीसर हर्र्दपंजू, हेड मास्टर हायर सेकेंडरी बड़गाम समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। अनंतनाग, बड़गाम, बारामूला, शेपया और पुलवामा के 14 शिक्षकों को नोटिस भी जारी किया गया है। ये शिक्षक अब भी ठीक से अपनी ड्यूटी नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन