फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट

बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट

Sat, 16 Feb 2013 05:31 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Sat, 16 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर संभाग के कई इलाकों में वीरवार शाम से शुक्रवार तक रुक-रुक कर बारिश के साथ बर्फबारी होती रही। तापमान में गिरावट से दिन में ठंड अधिक रही, जबकि रात को सर्दी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

श्रीनगर के मौसम विभाग के अनुसार, वादी के कई पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में तीन इंच के करीब बर्फबारी तथा 4.4 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। पहलगाम के ऊपरी इलाके में बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाके में वीरवार रात को बारिश होती रही। श्रीनगर शहर में गत शाम से जारी हल्की बारिश शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर जारी रही, जिससे रात का तापमान 0.7 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 2.7 पहुंच गया। बारिश के कारण शहर में मौसम वीरवार के मुकाबले ठंडा रहा। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का तापमान कल दर्ज किए गए 9.9 के मुकाबले 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया । कुपवाड़ा जिले में भी भारी बारिश के साथ हिमपात होने की सूचना मिली है। लद्दाख जिले के लेह का तापमान 10 डिग्री, जबकि कारगिल का 9 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। गत कुछ दिनों से समूचे कश्मीर संभाग में मौसम के साफ रहने तथा धूप खिले रहने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में बारिश तथा पर्वतीय क्षेत्रों में हुए हिमपात के कारण वादी में कुछ दिनों के लिए मौसम के सर्द हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed