{"_id":"143-26489","slug":"Sri-nagar-26489-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांजीपोरा में सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंग नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांजीपोरा में सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंग नष्ट की
Sri nagar
Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर /अनंतनाग (ब्यूरो)। कुलगाम जिले से गुजरने वाले राजमार्ग के करीब एक यात्री शेड के पास फिट की गई बारूदी सुरंग का समय रहते पता लग जाने से सुरक्षा बलों ने एक बड़ी दुर्घटना को होने से टाल दिया।
बम निरोधक दस्ते ने समय रहते बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया, नहीं तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मीर बाजार पुलिस थाने के अधीन आते हांजीपोरा क्रासिंग पर वासू जगह पर बनाए गए शेड के करीब उग्रवादियों ने भूमिगत तरीके से एक बारूदी सुरंग
लगा रखी थी। पास से गुजर रहे पुलिस, 9 आरआर तथा सीआरपीएफ के दल को कुछ युवकों द्वारा इसकी जानकारी दी गई। बम निरोधक दस्ते को तुरंत वहां पर बुलाया गया, जिसने इसको निष्क्रिय बना दिया। इसकी पुष्टि करते हुए 9 आरआर के सीओ सतीश त्रिवेदी ने कहा कि उक्त बारूदी सुरंग शुक्रवार सुबह साढे़ नौ बजे मिली, जिसे सेना के बम निरोधक दस्ते ने नश्ट कर दिया।