{"_id":"143-25745","slug":"Sri-nagar-25745-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच-सरपंच सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच-सरपंच सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे
Sri nagar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। पंचायती राज मूवमेंट के कनवीनर शाहनवाज सुलतान ने कहा है कि वह सरकार की ओर से नामजद किए गए सदस्यों के खिलाफ योजना बंद तरीके के अभियान चलाएंगे। अभियान का मकसद सरकार के चुने गए सदस्यों को हराना है। शाहनवाज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्षों से उन्हें ताकत से वंचित रखा और पिछले दो वर्ष से सरकार हर एक सरकारी बैठकों, रैलियों में पंचायत चुनाव कराने और चुनाव के दौरान लोगों के भाग लेने को उछाल रही है। हालांकि पंचायती राज को मजबूत करने के बजाय कमजोर किया गया। इससे उनकी जान को जोखिम में डाला गया। वह घाटी के हर जिले में यह अभियान चलाएंगे कि सरकार के सदस्यों को वोट नहीं डालें, बल्कि चुनाव लड़ रहे दूसरे सदस्यों को वोट डाल कर कामयाब बनाएं। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को अभियान शुरू कर दो दिसंबर तक चलाएंगे।
विज्ञापन