फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   दीपावली पर रोशन होगी समूची घाटी

दीपावली पर रोशन होगी समूची घाटी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। दीपावली के अवसर पर जहां पूरे विश्वभर में लोग खुशियों से रोशनी के इस त्योहार का स्वागत कर रहे हैं। वहीं घाटी भी रोशनी के इस त्योहार को मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। श्रीनगर के कई हिस्सों में इंदिरा नगर, जवाहर नगर, सोनावार, गोगजी बाग रंगरेठ महजूर नगर और अलुची बाग में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां रहने वाले बच्चों ने ढेर सारे पटाखे खरीद रखे हैं और सिर्फ दीपावली की रात का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमांत आबादी वाले इन क्षेत्रों में भले ही यहां दीपावली मनाने वालों की संख्या कम हो, लेकिन कश्मीर में एक विभिन्न समुदायों के बीच आपसी प्यार आज भी जिंदा है। गोगजी बाग में रहने वाली अंजू मेहता का कहना है कि हर वर्ष वह दीपावली पर अपने पड़ोसियों को मिठाई खिलाती है और रात को पटाखों को फोड़ती है, जिस से माहौल पूरी तरह रोशनी से जगमगा उठता है। वहीं पूरे श्रीनगर में भगवान राम का एक ही मंदिर सथू बरबर शाह में है।
विज्ञापन

हिंदू वेलफेयर सोसायटी की ओर से चुनी लाल भट्ट का कहना है कि पूरे कश्मीर में सिर्फ एक ही राम मंदिर है और लोग यहां हाजिरी देने जरूर आते हैं। दीवाली के दिन घर की सफाई होती है। घर के लिए कुछ भी नया खरीदा जाता है और शाम को माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इंदिरा नगर निवासी रुबन सपरू के मुताबिक दीपावली पर यहां हर घर में दीप जलाए जाते है और पूरा माहौल रोशन हो जाता है और आज भी हो जाएगा। मुसलिम लोग घरों में आकर मुबारकबाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed