फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   snowfall in gulmarg sonmarg snowfall and rain expected on december 8 and 9

सैलानियों से घाटी गुलजार: ऊपरी इलाकों में बिछी सफेद चादर, आठ और नौ दिसंबर को बर्फबारी और बारिश के आसार

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
सार

पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में भी सोमवार दोपहर बाद सीजन का पहला हिमपात हुआ। सोमवार सुबह साफ मौसम के बीच धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद पर्वतीय इलाकों में हिमपात हुआ, इसके बाद नत्थाटॉप में सफेद चादर बिछ गई। 

विज्ञापन
snowfall in gulmarg sonmarg snowfall and rain expected on december 8 and 9
बर्फबारी का आनंद उठाते पर्यटक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कश्मीर की वादियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। माहौल खुशनुमा है। इससे सामान्य जिंदगी की रफ्तार ठंडी पड़ गई है, लेकिन पर्यटन जगत में गर्मी आई है। शनिवार शाम और रविवार को हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम साफ रहने पर सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार हो गए। गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, साधना टॉप, राजधान पास, माच्छिल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामुला के ऊपरी इलाके, पहलगाम, मुगल रोड, सिंथन टॉप, जोजिला पास, आदि इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी है। कई इलाकों में एक फुट तो कुछ में 5.6 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार घाटी में सोमवार को मौसम में सुधार देखने को मिला। सुबह से ही लगभग सभी जिलों में धूप खिली और मौसम पूरी तरह से खुल गया। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा, जिसके चलते रात में भी आसमान साफ रहने के चलते पारा शून्य से काफी नीचे जाने की संभावना है, शीतलहर तेज होगी। बताया गया कि आठ और नौ दिसंबर को घाटी के पहाड़ी इलाकों में हलकी बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी है। इसके बाद 10 दिन अधिकतर मौसम साफ रहने की संभावना है।  
विज्ञापन


नत्थाटॉप में सीजन की पहली बर्फबारी
पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में भी सोमवार दोपहर बाद सीजन का पहला हिमपात हुआ। सोमवार सुबह साफ मौसम के बीच धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद पर्वतीय इलाकों में हिमपात हुआ, इसके बाद नत्थाटॉप में सफेद चादर बिछ गई। इससे सैलानियों की आमद बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed