फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rape in factory, accused arrested by jammu kashmir Police

अपराध: फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Fri, 29 Apr 2022 08:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 08:23 PM IST
सार

पीड़िता के परिजनों के शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अन्य लोगों से जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन
Rape in factory, accused arrested by jammu kashmir Police
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाड़ी ब्राह्मण के सरोर अड्डा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सरोर अड्डा में एक फैक्ट्री में 70 से 80 लोग मजदूरी करते हैं। वे फैक्टरी के अंदर ही रहते हैं।फैक्ट्री के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी फैक्ट्री में काम करने वाली एक नाबालिग से फैक्ट्री में काम करने वाले एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों ही अपने परिवार समेत फैक्ट्री में काम करते हैं, और वहीं रहते हैं। उसने बताया कि लड़की के पिता ने उसे सारी आपबीती सुनाई, जिसके तहत उसने पुलिस के समक्ष  सारा मामला रखा है। लड़के की पहचान दुर्गेश निवासी गुरसाईं कन्नौज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए फैक्ट्री से लड़के को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़की ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed