{"_id":"6112d4728ebc3ef3985d8517","slug":"youth-going-to-pakistan-with-study-visa-are-returning-as-terrorists-rajouri-news-jmu241333958","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई का वीजा लेकर पाकिस्तान जा रहे युवा आतंकी बन लौट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई का वीजा लेकर पाकिस्तान जा रहे युवा आतंकी बन लौट रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा स्टडी वीजा लेकर पाकिस्तान जाते हैं और वहां से आतंकी बनकर लौट रहे हैं। वर्ष 2017-18 के दौरान कश्मीर घाटी के कई युवा बाकायदा पासपोर्ट व अन्य वैध दस्तावेजों के साथ गए, लेकिन पाकिस्तान जाकर आतंकी तंजीमों में शामिल हो गए। स्टडी वीजा से जुड़े ऐसे 57 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 17 आतंकी सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने राजोरी दौरे पर कहा कि स्टडी वीजा पर पाकिस्तान गए 14 युवा वर्तमान में आतंकी बन चुके हैं और वे लॉन्चिंग पैड पर घुसपैठ की फिराक में हैं। अन्य मामलों में युवाओं का कोई पता नहीं चल पाया है। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम में सहयोग जरूर किया है लेकिन वह आतंकी गतिविधियाें से बाज नहीं आ रहा।
पाकिस्तानी और स्थानीय आतंकियों का एक ग्रुप बनाकर भेज रहा पाक
डीजीपी ने कहा कि एलओसी पार लांचिंग पैड पर घुसपैठ के तरीके में पाकिस्तान ने नया बदलाव किया है। अब घुसपैठ करने वाले आतंकियों के ग्रुप में आधे पाकिस्तान और आधे स्थानीय आतंकी शामिल किए जा रहे हैं। हाल की घटनाओं में यही देखा गया है। डीजीपी ने कहा कि राजोेरी के दादल सुंदरबनी, कलाल नौशेरा और पंगाई थन्नामंडी में तीन अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। उन्होंने कहा कि 23 और 24 जुलाई को कश्मीर घाटी के बांडीपोरा में जो चार आतंकी ढेर किए गए थे वह भी ताजा घुसपैठ करने के आए थे। हालिया वारदातों में माच्छिल और गुरेज से घुसपैठ की गई थी। इन्हें पीओके के कैल सेक्टर में स्थित लांचिंग पैड से घुसपैठ करवाई गई थी। डीजीपी ने कहा कि चार आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो गए जबकि 14 और आतंकी लांचिंग पैड पर घुसपैठ की फिराक में थे।
विज्ञापन
टेरर फंडिंग पर नकेल कसी जा रही
डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स तस्करी से टेरर फंडिंग की गतिविधियां लगातार पकड़ी जा रही हैं। हाल ही में एनआईए ने प्रदेश में कई ठिकानों पर छापे मारकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की है जो आतंकवाद को पैसा मुहैया करवाने या फिर समर्थन देने में लगे हैं। बीते वर्ष हंदवाड़ा में डेढ़ करोड़ रुपये पकड़े गए थे। इसी तरह से जम्मू से लेकर कश्मीर संभाग तक हवाला के जरिए हो रही टेरर फंडिंग को रोकने की कोशिश की जा रही है।
---