फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Two health worker suspended

गैरहाजिर दो हेल्थ वर्कर्स निलंबित

Fri, 29 May 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Fri, 29 May 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two health worker suspended

जिले की कोटरंका सब डिवीजन के तहत पड़ने वाले कंगोटा गांव में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी एवं हेल्थ सब सेंटर में औचक छापेमारी के दौरान वहां ताला लटकता देख गैर हाजिर दो हेल्थ वर्करों को निलंबित कर सीएमओ कार्यालय राजोरी से अटैच करने के निर्देश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


वहीं डिस्पेंसरी में तैनात दवासाज व क्षेत्र के एडीएमओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश भी की गई। कोटरंका के एसडीएम सुखपाल सिंह को पिछले काफी समय से स्वास्थ्य क्रेंद के बंद रहने की शिकायतें मिल रही थीं। वीरवार को एसडीएम के निर्देश के बाद कोटरंका के बीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक दौरा किया तो पाया कि करीब 11 बजे ही केंद्र पर ताला लटक रहा था।
विज्ञापन


वहीं मौके पर इंतजार कर रहे कुछ मरीजों के परिजनों ने बीएमओ को बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र करीब दो महीनों से बंद पड़ा है। हर रोज मरीज यहां आते हैं, लेकिन ताला देख वापस चले जाते हैं। इस प्रकार से अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बीएमओ ने फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एफएमपीएचडब्ल्यू) कंचन  देवी और शाहीन अख्तर को निलंबित कर दोनों को तुरंत सीएमओ कार्यालय अटैच करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के असिस्टेंट जिला चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ) और कंगोटी डिस्पेंसरी एवं स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दवासाज मोहम्मद जमील के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए सीएमओ व एसडीएम को सिफारिश कर दी गई। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि दोनों नर्र्सों को निलंबित करने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे के भीतर ही नई नियुक्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed