फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   two dead in road accident

Rajouri News: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

Mon, 01 Jul 2024 06:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 01 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
two dead in road accident
राजोरी के शाहपुर में हुआ हादसा, बारिश के कारण सड़क पर फिसलन से बिगड़ा संतुलन
विज्ञापन

बिजली विभाग में लाइनमैन का काम करता था मोहम्मद शकील


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। कोराग मोहरा-बी में रविवार को मारुति कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार सवार बिजली विभाग के लाइनमैन बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार मारुति कार (जेके 11ए-3869) शाम करीब 6:55 बजे कोराग में सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन के चलते चालक एक मोड़ में संतुलन खो बैठा और कार 50 फुट खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में कार सवार बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी कंडी में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोेरी रेफर कर दिया गया। तीनों एक ही परिवार के हैं। मृतकों की पहचान लाइनमैन मोहम्मद शकील (45) पुत्र गुलाम नबी, और बेटा मुख्तार अहमद (19) पुत्र मोहम्मद शकील निवासी कोरग मोहरा बीके रूप में हुई है, जबकि घायल शमीम अख्तर (44) पत्नी मोहम्मद शकील गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतक बाप-बेटे का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिवारजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed