{"_id":"11ca37bd5ada7b008938300c01fb02e8","slug":"two-boys-in-suspicious-circumstances-pakdemut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दो युवक पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे राजोरी पुलिस ने शहर के पुराने बस अड्डे पर रहस्यमय परिस्थितियों में तवेरा कार में घूम रहे दो युवकों को दबोच लिया और कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम को करीब सात बजे तवेरा कार में दो युवक बस अड्डे पर घूमते देखे गए। कुछ लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार सहित दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
शहर की पुलिस चौकी प्रभारी शरीफ अवान ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच करने पर पुलिस ने कार से करीब 100 ग्राम चरस भी बरामद की है। दोनों युवकों की पहचान बताने से इंकार करते हुए पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
जल्द ही कोई बड़ी सफलता हाथ लगने की आशा व्यक्त की जा रही है। पकड़े गए दोनों युवकों का चरस और हेरोइन तस्करों के साथ जुड़े होने से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।