{"_id":"cacf9b4b4d06af7cdd2b0f7f2e469c61","slug":"two-arrest-with-heroin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन की खेप के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन की खेप के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 11 Nov 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगल रोड से राजोरी की तरफ आ रहे हेरोइन के दो तस्करों को धर दबोच कर पुलिस ने उनके कब्जे से करीब एक किलो हेरोइन जब्त की है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए राजोरी के एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी के कुछ तस्कर मुगल रोड के रास्ते से राजोरी में हेरोइन ला रहे हैं।
सूचना के आधार पर थन्नामंडी पुलिस थाने के एसएचओ नजीर अहमद और एसडीपीओ सुर्जीत कुमार की अगुवाई में पुलिस की विशेष टीम ने कई स्थानों पर नाके लगा रखे थे। नाके के दौरान मनयाल गली क्षेत्र में वाहन की तालाशी के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही वहां से भाग निकलने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें करीब 500 मीटर की दूरी पर दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से करीब एक किलो हेरोइन जब्त की गई। चमड़े के बैग में पैक कर दोनों तस्कर बढ़ी चालाकी से हेरोइन को ला रहे थे।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार दोनो तस्करों सईद अकबर निवासी मड़ा बेहरामगाला तहसील सुर्नकोट जिला पुंछ और मोहम्मद यासीन निवासी थन्नामंडी से कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे हेरोइन राजोरी में बेचने जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को बेनकाब करेगी।