फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   two arrest with heroin

हेरोइन की खेप के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 11 Nov 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
two arrest with heroin

मुगल रोड से राजोरी की तरफ आ रहे हेरोइन के दो तस्करों को धर दबोच कर पुलिस ने उनके कब्जे से करीब एक किलो हेरोइन जब्त की है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए राजोरी के एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी के कुछ तस्कर मुगल रोड के रास्ते से राजोरी में हेरोइन ला रहे हैं।

सूचना के आधार पर थन्नामंडी पुलिस थाने के एसएचओ नजीर अहमद और एसडीपीओ सुर्जीत कुमार की अगुवाई में पुलिस की विशेष टीम ने कई स्थानों पर नाके लगा रखे थे। नाके के दौरान मनयाल गली क्षेत्र में वाहन की तालाशी के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही वहां से भाग निकलने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें करीब 500 मीटर की दूरी पर दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से करीब एक किलो हेरोइन जब्त की गई। चमड़े के बैग में पैक कर दोनों तस्कर बढ़ी चालाकी से हेरोइन को ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार दोनो तस्करों सईद अकबर निवासी मड़ा बेहरामगाला तहसील सुर्नकोट जिला पुंछ और मोहम्मद यासीन निवासी थन्नामंडी से कड़ी  पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे हेरोइन राजोरी में बेचने जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को बेनकाब करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed