फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Three injured in collision of car and bike

कार और बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

Wed, 12 Nov 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Wed, 12 Nov 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision of car and bike

ग्रेटर कैलाश इलाके में मंगलवार को बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत में तीन जख्मी हो गए। बाइक सवार को गहरी चोटें आई हैं। हादसे के वक्त बाइक की टंकी फटने से आग लग गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईपास की तरफ एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे थे। जब वह ग्रेटर कैलाश बलोल खड्ड पर बने पुल के पास पहुंचे तो आठ नंबर गली से सड़क की आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक से उछल कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


हादसे में गुज्जरो नगरोटा निवासी बिक्कू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अन्य दो युवकों को हलकी चोटें आई हैं। इधर टक्कर के दौरान बाइक टंकी फट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बाइक से निकली आग की चपेट में कार भी आ गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौके से गुजर रहे पानी के टैंकर से आग बुझाई गई और कार को जलने से बचा लिया गया। इधर, लोगों ने बिक्कू को अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य दो घायल युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रेटर कैलाश पुलिस का कहना है कि बाइक पूरी तरह से आग से जल चुकी है जिसके चलते बाइक का नंबर पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed