{"_id":"665cffd506f1f81ddc0ccec4","slug":"theft-case-in-rajauri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102219-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: रात के अंधेरे मे चोरों ने पांच दुकानों में लगाई सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: रात के अंधेरे मे चोरों ने पांच दुकानों में लगाई सेंधमारी
Mon, 03 Jun 2024 04:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी पुलिस थाने के तहत आने वाले विभिन्न इलाकों में अज्ञात चोरों ने शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को 5 दुकानों में सेंध लगाई और खाने पीने के सामान सहित नकद राशि और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित राजोरी के दलोगड़ा इलाके में अश्वनी शर्मा की किरयाने की दुकान में शटर तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया गया।
अश्वनी ने बताया कि दुकान घर के पास ही है और रविवार सुबह तड़के 5 बजे वह रोज की तरह सुबह की सैर के लिए घर से निकले तो दुकान के आगे पहुंचते ही देखा कि शटर तोड़ा गया है। तत्काल पुलिस को सूचित किया और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दुकान के भीतर से 2 किलोग्राम और 1 किलोग्राम देसी घी के 20 डिब्बे, पी मार्का सरसों का तेल के 2 लीटर और 5 लीटर वाले 15 गेलन, गेहूं के 10 किलोग्राम आटे वाले 10 बैग, ड्राई फ्रूट, अन्य खाने पीने का सामान और हजारों रुपये के हार गायब थे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुकान से फिंगर प्रिंट और अन्य सुबूत जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं राजोरी के मुरादपुर में केमिस्ट शॉप और पलमा स्थित 3 अन्य दुकानों को भी चोरों ने निशाना बनाया और काफी सारा सामान चुरा कर रफू चक्कर हो गए। लोगो ने बताया कि रात के समय भी पुलिस की गश्त होती है फिर भी चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर सामान को बरामद नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।