{"_id":"6b98a2a7737f78a226834e2c46ec3101","slug":"the-full-mini-bus-to-turn-the-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: बारातियों से भरी मिनी बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: बारातियों से भरी मिनी बस पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे स्थित बथूनी क्षेत्र में रविवार की शाम बारातियों से भरी एक मिनी बस पलट गई, जिससे 18 लोग घायल हो गए। घायलों में एक को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी मिनी बस शहर के ढांगरी क्षेत्र से बथूनी की ओर जा रही थी। इस बीच सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 14 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि चार घायलों को मुरादपुर स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में लाए गए घायल मंजूर हुसैन, शिराज अहमद, राजेश सिंह, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रजाक, मोहम्मद जुल्फकार, सदाम हुसैन, महमूद हुसैन, मोहम्मद यूनिस, मोहम्मद इरफान, मुश्ताक अहमद, मुश्ताक हुसैन, मोहम्मद रफीक और खालिदा बेगम का उपचार जारी है।
एक घायल नेक आलम को जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है। वहीं सेना के अस्पताल में भर्ती चार घायलों की हालत भी स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।