फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The demonstration of blocked roads

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 02 Oct 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 02 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
The demonstration of blocked roads

शहर को बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए की जा रही कटाई के विरोध में डन्नीधार क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क चौड़ी करने के लिए विभाग द्वारा कटाई की जा रही है। कटाई करने से लोगों के घरों की नींव को नुकसान पहुंच रहा है। कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।वहीं इस अवसर पर वरुण चंदन ने बताया कि विभाग द्वारा सड़क चौड़ी करने के लिए की जा रही कटाई में हमारे घरों को ध्यान में नहीं रखा गया।
विज्ञापन


दो घंटे तक सड़क जाम कर लोगों ने मांग करते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी हमारे घरों को पहुंचे नुकसान की भरपाई करे। वहीं इस अवसर पर रघुबीर सराफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।वहीं इस बारे में जब पीडब्ल्यूडी के एई से बात की गई तो उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि लोगों के घरों के  लिए प्रोटेक्शन वाल का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed