फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Terrorists roaming the forests of Rajouri

राजोरी के जंगलों में घूम रहे आतंकी

Mon, 08 Dec 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 08 Dec 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
Terrorists roaming the forests of Rajouri

राजोरी जिले की चार विधानसभा सीटों पर पांचवें और आखिरी चरण में मतदान होना है। इस में खलल डालने और दहशत पैदा कर मतदान प्रतिशत में कमी लाने के लिए आतंकी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजोरी जिले के जंगलों में तीन से चार आतंकवादियों के एक ग्रुप के होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने इस ग्रुप की मूवमेंट को नोटिस भी किया है। इसके बाद हाई अलर्ट जारी करते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है। जिले मंजाकोट तहसील के बिंभर गील (बीजी)से लेकर थन्नामंडी तहसील के डेरा की गली (डीकेजी) तक पाए जाने वाले सभी जंगलों में सेना द्वारा विशेष तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक तीन से चार आतंकवादियों के ग्रुप को कुछ लोगों ने भी कहीं देखा है।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी अपने स्तर पर सेना को दी है। इन जंगलों में से कुछ जंगल मंजाकोट के गंभीर, तरकुंडी, नक्कापंजग्राई के हैं, जो एलओसी के बिल्कुल पास हैं। घने जंगलों में सर्दी के मौसम में काफी धुंध रहती है। सुबह-शाम घना कोहरा भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण ठंड के चलते आतंकियों का अधिक समय तक जंगलों में रह पाना भी संभव नहीं है। किसी भी समय वह रिहायशी इलाकों में आकर स्थानीय लोगों के बीच घुसपैठ कर सकते हैं। इसे लेकर सेना ने स्थानीय स्तर पर भी अपनी नजर पैनी कर दी है।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, दो दिसंबर से पहले मेंढर तहसील के नियंत्रण रेखा से आतंकियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ करने में सफलता प्राप्त की थी। उनकी मंशा दो दिसंबर को पुंछ जिले में हुए चुनाव में खलल डालने की थी। वहां वह सफल नहीं हो पाए तो उनका अगला निशाना अब राजोरी जिला बताया जा रहा है। इसी हफ्ते 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी भी राजोरी में एक रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।

मोदी की रैली से पहले भी आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देकर लोगों में दहशत पैदा करने की फिराक में हैं। पहले दो चरणों में हुई ताबड़तोड़ मतदान के बाद अब तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में खलल डाल कर मतदाताओं को मतदान करने से दूर रखना पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकवादियों के आकाओं के मंसूबे हैं।

 
इस संबंध में राजोरी-पुंछ के डीआईजी पुलिस अशोक कुमार अत्री ने बताया कि पुलिस पहले से ही काफी सतर्क है। किसी भी कीमत पर आतंकियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस उनकी हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed