फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   telecom system

4 जी नेटवर्क सेवा बहाल करने की मांग

विज्ञापन
telecom system
सुंदरबनी। दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों ने राज्य प्रशासन से मांग की है कि राज्य में 4 जी नेटवर्क सेवा को बहाल कर लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए। लोगों का कहना है कि 4 जी नेटबर्क सेवा के बहाल नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानियां विद्यार्थियों को हो रही हैं। क्योंकि 2 जी नेटवर्क पर ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विद्यार्थियों के अभिभावकों राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश कुमार, आदि का कहना 2 जी नेटवर्क पर चलने वाली आनलाइन कक्षाओं में जैसे ही विद्यार्थी कक्षा में आनलाइन होता है तो नेटवर्क की स्पीड कम होने के कारण आनलाइन कक्षाओं का संपर्क टूट जाता है, जिसे फिर से बहाल होने में बहुत समय लग जाता है, जिससे उनकी आनलाइन पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि जब तक कोवडि-19 के कारण स्कूल नहीं खुलते तो विद्यार्थियों की आनलाइन पढ़ाई के लिए 4 जी नेटवर्क को बहाल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed