फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   tailoring training centre being run in far-flung areas of Rajouri jammu kashmir

राजौरी: दूर-दराज इलाकों में चल रहा सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र, महिलाएं सीख रहीं टेलरिंग

Sat, 12 Feb 2022 07:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 07:35 AM IST
सार

राजौरी के दूर-दराज गांव कोटरंका बुड्डल में सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। महिला कल्याण विभाग अधिकारी ने बताया कि यहां महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आगे चल कर आत्मनिर्भर बन सकें।

विज्ञापन
tailoring training centre being run in far-flung areas of Rajouri jammu kashmir
राजौरी में जारी सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दूर-दराज इलाकों में जनजातीय महिलाओं के सश्क्तिकरण के लिए सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। राजौरी के गांव कोटरंका बुड्डल में महिलाएं ट्रेलरिंग का काम सीख रही हैं। इस दौरान कोविड नियमों का भी पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए महिला कल्याण विभाग अधिकारी अनुम मिर्जा ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों की सुविधाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों के घर-द्वार पर सरकार कई योजनाएं लेकर पहुंच रही है। इसी क्रम में कोटरंका में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आगे चल कर आत्मनिर्भर बन सकें। यहां महिलाओं को जागरुक और सश्क्त बनाया जा रहा है। साथ ही उन्हें नया हुनर भी सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र में प्रशिक्षण लेने पहुंची महलिओं ने बताया कि उनके गांव से शहर दूर है। ऐसे में शहर जाकर कुछ नया सीखना महिलाओं के मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब सरकार की ओर से गांव में ही प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। उन्हें यहां आकर नई चीजें सीखने को मिल रही हैं। वे सरकार कि इस योजना से खुश हैं। यहां पर सभी चीजें बड़ी तहजीब के साथ सिखाई जा रही है। इससे महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अन्य महिलाओं को भी इस योजना का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed