{"_id":"79d5c07670f9ce6084752019284afcf4","slug":"surnkot-won-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थन्नामंडी को हरा सुरनकोट बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थन्नामंडी को हरा सुरनकोट बना विजेता
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 30 Sep 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
सेना द्वारा आयोजित पंजाल नाइट क्रिकेट लीग का फाइनल सुरनकोट की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन
आयोजन थन्नामंडी क्षेत्र में किया गया।टूर्नामेंट में राजोरी और पुंछ जिलों की करीब 16 टीमों ने भाग लिया। सोमवार को फाइनल मैच सुरनकोट क्रिकेट क्लब और थन्नामंडी इलेवन के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए थन्नामंडी ने 20 ओवर में सात विकेट गंवा कर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुरनकोट क्रिकेट क्लब ने चार विकेट खोकर 16 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। इस अवसर पर राजोरी के डीसी जितेंद्र कुमार सिंह और ब्रिगेडियर पंकज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन