{"_id":"026340931d0ec37a7be336f2f28cb12b","slug":"students-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी होस्टल बंद रहने पर कन्याओं के सरकारी मिडिल स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। करीब दस दिनों से लड़कों और कन्याओं के पहाड़ी होस्टल और कन्याओं के गुज्जर बक्रवाल होस्टलों में बिना किसी कारण ही छुट्टियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इसके चलते बच्चों को हर रोज कई घंटे का सफर तय कर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। इससे विशेष कर छात्राओं को बहुत दिक्कतें आ रही हैं।
इस अवसर पर पहाड़ी होस्टल की छात्रा रिंपी राजपूत ने बताया कि गरीबी के चलते पढ़ाई के लिए उसे अभिभावकों ने होस्टल में दाखिल किया था, लेकिन करीब दस दिन पहले हमें होस्टल से छुट्टियां कर घर भेज दिया गया। हर रोज घर से आने जाने में उन्हें एक तो किराया देना पड़ता है और उनका बहुत समय बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
पल्लवी कुमारी ने कहा कि होस्टल में बिना किसी कारण ही छुट्टियां कर देने से हमें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुज्जर बक्रवार होस्टल की छात्रा साईमा सागर ने बताया कि पिछले दस दिनों से हमारा होस्टल बंद है और प्रशासन को इस बात की भनक तक नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीसी राजोरी सलीम मलिक ने कहा कि उन्होंने राजोरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तीन दिन में सीईओ अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। दोषी पाए गए कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।